सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
परिक्षा देने का तरीका। How to create a exam. Exam knowledge.
*प्रारंभिक परीक्षा के लिये शुभकामनाएँ व सुझाव*
प्रिय विद्यार्थी,
यदि आप 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आपको प्रारंभिक परीक्षा के लिये बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
*कृपया परीक्षा के दौरान निम्नलिखित सुझावों का ध्यान रखें*
1) तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। मन शांत रहेगा तो ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।
2) प्रश्नपत्र कठिन लगे तो घबराएँ नहीं क्योंकि ऐसी स्थिति में कट-ऑफ अपने आप नीचे आ जाती है। हो सकता है कि कुछ कठिन प्रश्न एक साथ सामने आ जाएँ। चिंता न करें, आगे के प्रश्न आसान हो सकते हैं।
3) समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें। कोई प्रश्न न आता हो तो उसे छोड़कर तुरंत आगे बढ़ें।
4) जिन प्रश्नों में दुविधा हो, उन पर निशान लगाकर आगे बढ़ जाएँ। अंत में समय मिले तो उन्हें हल करने की कोशिश करें।
5) कोई प्रश्न एकदम न आता हो तो उसे छोड़ देना चाहिये ताकि नेगेटिव मार्किंग की वजह से नुकसान न हो।
6) जिस प्रश्न में सही उत्तर की पहचान 50% निश्चितता के साथ करना संभव हो, उसमें प्रयास कर लेना बेहतर होगा।
7) सीसैट में कम से कम 55-60 प्रश्न ज़रूर किये जाने चाहियें ताकि नेगेटिव मार्किंग के बावजूद ज़रूरी स्कोर तक पहुँचा जा सके। हाँ, अगर आप अपने उत्तरों की सटीकता को लेकर पूर्णतः आश्वस्त हैं तो 40-45 प्रश्न भी काफी हो सकते हैं।
8) सामान्य अध्ययन में 80+ प्रश्न करने पर चयन की बेहतर संभावना बनती है। इतने प्रश्न ज़रूर करें।
9) 5-5 प्रश्नों को हल करने के बाद OMR शीट पर उन्हें अंकित करते जाएँ। इससे समय प्रबंधन बेहतर रहेगा।
10) OMR शीट भरते समय प्रश्न संख्या को बार-बार चेक करें।
उसमें होने वाली गलती सबसे अधिक नुकसान करती है।
*एक बार फिर, परीक्षा के लिये बहुत शुभकामनाएँ*
टीम- प्रकाश पाण्डेय इंस्टीट्यूट।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें