15 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं। 15 अक्टूबर इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं। 15 अक्टूबर को इतिहास में क्या-क्या हुआ। 😲😲😲😦😮😯😧🤔🤔🤔
╭───────────────────╮ ⌛️ आज का इतिहास : 15 अक्टूबर 2021 ⌛️ ╰───────────────────╯ 🟡 15 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨ 1686 - मुग़ल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1806 – प्रास और फ्रांस की सेनाओं के मध्य लड़ाई आरंभ हुई। इससे एक दिन पहले नेपोलियन ने छह दिवसीय युद्ध में प्रॉस की सेना को पराजित किया था। 1815 – नेपोलियन बोनापार्ट हार के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत करने सेंट हेलेना द्वीप पहुंचे। 1866 - कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक हुए। 1894 – अलफ्रेड ड्राइफ़स पर पेरिस में मुक़द्दमा आरंभ हुआ। वह यहूदी मूल का फ्रांसीसी अफ़सर था जिस पर चलाया जाने वाला मुक़द्दमा 19वीं शताब्दी में फ्रांस की बहुचर्चित घटना बन गयी। 1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान नीदरलैंड की प्रसिद्ध नृत्यांगना माता हारी को जर्मनी के लिए जासूसी करने के आरोप में फ्रांसीसी सैनिकों ने गोली मारी। 1923 - वर्ष का पांचवा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया। 1924 – अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ ल...